नवद्वीप – २

श्रीवास प्रांगन में मेरे गौरकिशोर प्रेम में मगन होकर नाचेंगे, और राधा भाव में विभोर हो जाएँगे । दोनों प्रभु – नित्यानंद और अद्वैत – उनके दोनों तरफ नाच रहे होंगे ।

गौरचन्द्र – भोजन तथा वेश-भूषा

करके पिछ्ली यादें  , प्रभु विभोर हुये,

पार्षदों को लेकर प्रभु भाव में डूब गये ।

राधारानी बाल-भोग-प्रसाद पाती हैं

 

रसोई से मलिना            हुयी हसीना

        बैठीं बाहर आकर,

पसीने से टलमल            वह अंग झलमल

                जैसे हों दिनकर ।

प्रातः लीला – राधारानी का मां यशोदा से मिलन –

 

राई को देखकर              जोश में आकर

                मैया ने उठाया गोदी में,

चिबुक पकड़कर             चुम्बन देकर

                भीगीं आंसूवन में ।